Breaking

CG ACCIDENT : यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार

Chhattisgarh RRT News Desk 11 March 2026

post

CG ACCIDENT : मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत केशरूवा डीह गांव के पास एक यात्रियों से भरी एक बस जैसे ही इस मार्ग से गुजरी, सड़क की खराब स्थिति और बड़े गड्ढों के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मैच गई।

Advertisement


ग्रामीणों की तत्परता से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने मोर्चा संभालते हुए करीब आधा दर्जन घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इस दुर्घटना में दो यात्रियों की स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

You might also like!