CG ACCIDENT : जशपुर : जशपुर के कुनकुरी मार्ग पर आज एक यात्री बस के काल के गाल में समा जाने से हड़कंप मच गया। करडेगा से कुनकुरी जा रही अनमोल बस एजेंसी की बस अनियंत्रित होकर गोड़ाअंबा के पास पलट गई। इस दर्दनाक हादसे ने 6 जिंदगियां छीन लीं, जबकि कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी। गोड़ाअंबा के पास बस ने नियंत्रण खोया और देखते ही देखते सड़क किनारे पलट गई। बस के पलटते ही भीतर फंसे यात्रियों की चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।








