छुरा। CG Accident : गरियाबंद जिले के बोडराबांधा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी हाइवा से बाइक सवार की टक्कर हो गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार,, मृतक युवक जामली गांव का निवासी था और छुरा की ओर से अपने घर जा रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही छुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी और आवागमन प्रभावित रहा।








