Breaking

CG Accident : सड़क पर खड़ी हाईवा से टकराई ट्रक, चालक की मौके पर ही मौत

Chhattisgarh RRT News Desk 03 March 2026

post

CG Accident : बिलासपुर के थाना हिर्री क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-130 पर एक बार फिर लापरवाही की वजह से एक परिवार का चिराग बुझ गया। 1 मार्च की रात करीब 1:30 बजे ग्राम अमसेना स्थित आईसर शोरूम के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें राजनांदगांव निवासी ट्रक चालक हरीचंद्र पटेल की दर्दनाक मौत हो गई। 

Advertisement


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक हरीचंद्र पटेल अपने आईसर वाहन (CG-08 AT-4397) में अंबिकापुर से रायपुर की ओर माल लेकर जा रहा था। इसी दौरान हाईवे के बीचों-बीच खड़ी एक हाईवा (CG-10 BE-1650) से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि हाईवा चालक ने वाहन को बिना किसी रिफ्लेक्टर, इंडिकेटर या सुरक्षा चिन्ह के अंधेरे में सड़क पर खड़ा कर दिया था, जिसके कारण तेज रफ्तार आईसर सीधे उसके पिछले हिस्से में जा घुसी।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हरीचंद्र पटेल को सिर, सीने और पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचित किया गया। मृतक के पिता उदेराम पटेल की रिपोर्ट पर हिर्री पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 106 और 285 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और फरार हाईवा चालक की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। 

You might also like!