CG BREAKING : राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के सभी विभागों के मंत्री उपस्थित हैं।
माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य के विकास और किसानों के हित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।








