CG BREAKING : बिलासपुर। जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। न्यायालय परिसर को सील कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता तलाशी ले रहे है।
बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तैनात हैं। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस धमकी देने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।








