Breaking

CG CRIME : न्यायधानी में दिनदहाड़े 8 लाख की उठाईगिरी, 'हरे कृष्णा ट्रेडर्स' के संचालक की कार से बैग पार, CCTV में कैद हुई वारदात

Chhattisgarh RRT News Desk 08 March 2026

post

CG CRIME : बिलासपुर। न्यायधानी का सबसे व्यस्ततम व्यापारिक इलाका 'व्यापार विहार' आज उस वक्त थर्रा उठा, जब एक शातिर चोर ने दिनदहाड़े उठाईगिरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। 'हरे कृष्णा ट्रेडर्स' के संचालक की कार से पलक झपकते ही 8 लाख रुपयों से भरा बैग पार कर दिया गया। इस पूरी घटना का सनसनीखेज सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है।

Advertisement


मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यापारी अपनी कार में रकम से भरा बैग रखकर व्यापार विहार स्थित छोटी पार्किंग के पास पहुंचे थे। जैसे ही व्यापारी का ध्यान भटका, वहां पहले से रेकी कर रहे एक अज्ञात युवक ने मौका ताड़कर कार का दरवाजा खोला और रुपयों से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। यह पूरी वारदात इतनी सफाई से की गई कि आस-पास के लोगों को भनक तक नहीं लगी।


वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह और तारबाहर थाना पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें आरोपी युवक बड़ी ही बेखौफ अंदाज में बैग पार करते हुए नजर आ रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त शुरू कर दी है।

You might also like!