CG News : बिलासपुर जिले के जनपद पंचायत बिल्हा के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढेका में पन्द्रहवें वित्त और अन्य मदों की राशि में भारी बंदरबांट का मामला सामने आया है।
जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के निर्देश पर बिल्हा जनपद सीईओ ने पूर्व सरपंच दिनेश मौर्य, दो तत्कालीन सचिवों सचिन कौशिक व भानू विश्वकर्मा और कोटवार कमल कश्यप के विरुद्ध तोरवा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि इन चारों ने मिलकर कुल 24 लाख 70 हजार 530 रुपये की सरकारी राशि का दुरुपयोग किया है।
इस वित्तीय अनियमितता की शिकायतों के बाद तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया था, जिसकी पड़ताल में संबंधितों के बयानों में भारी विरोधाभास और गंभीर भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई। इस मामले में पुलिस ने कई अलल अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।








