CG NEWS : धमतरी जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पित महिला नक्सली की सूचना पर डीआरजी नगरी ने सिहावा क्षेत्र के जंगल से माओवादियों का हथियार डम्प बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 में पांच लाख की इनामी महिला नक्सली भूमिका उर्फ गीता उर्फ लता उर्फ सोमारी ने आत्मसमर्पण किया था। उसकी निशानदेही पर जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार बरामद किए गए।
बरामद सामग्री में एक एसएलआर 7.62 एमएम ऑटोमेटिक राइफल, दो मैग्जीन, एक 12 बोर बंदूक और एक भरमार बंदूक शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने इसे नक्सल उन्मूलन अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।








