Breaking

CG NEWS : स्कूल में पढ़ाई छोड़ झाड़ू लगाते बच्चे, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

Chhattisgarh RRT News Desk 07 January 2026

post

CG NEWS : जांजगीर–चांपा जिले से एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कुटरा भाटापारा स्थित एक शासकीय प्राथमिक शाला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छोटे–छोटे बच्चों से स्कूल परिसर और कक्षाओं में झाड़ू लगवाते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement


चौंकाने वाली बात यह है कि स्कूल में स्वीपर की पदस्थापना होने के बावजूद बच्चों से सफाई कराई जा रही है। इससे पहले भी जिले के कई सरकारी स्कूलों से ऐसे ही वीडियो सामने आ चुके हैं, जो सिस्टम की लापरवाही को उजागर करते हैं।


वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि बच्चों को पढ़ाई के बजाय इस तरह के काम में लगाना उनके अधिकारों का उल्लंघन है।


अब इस मामले में जिम्मेदार शिक्षकों और अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या नहीं, यह देखना बाकी है। 

You might also like!