Breaking

CG NEWS : बंदर ने मां की गोद से छीनी 20 दिन की नवजात, कुएं में फेंकते ही मच गई अफरा-तफरी!

Chhattisgarh RRT News Desk 22 January 2026

post

CG NEWS : जांजगीर–चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली लेकिन चमत्कारिक राहत भरी घटना सामने आई है। नैला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिवनी नैला में एक बंदर मां की गोद से 20 दिन की दूधमुंही बच्ची को छीनकर कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि बच्ची का डायपर लाइफ जैकेट की तरह काम करता रहा, जिससे वह पानी के ऊपर तैरती रही और उसकी जान बच गई।

Advertisement


ग्रामीणों और परिजनों ने बिना समय गंवाए बाल्टी के सहारे बच्ची को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला। इसी दौरान कथा सुनने आई एक नर्स मौके पर पहुंचीं और उन्होंने तुरंत बच्ची को CPR देकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद बच्ची को तत्काल जांजगीर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार अब उसकी हालत स्थिर है। यह घटना जहां एक ओर डराने वाली है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों की सूझबूझ, नर्स की तत्परता और एक छोटे से डायपर ने बच्ची की जान बचा ली।

You might also like!