Breaking

CG NEWS : न्यायधानी में स्कूल बसों की जांच, सुरक्षा और स्वास्थ्य में मिले गंभीर खामियां, 93 बसें अनफिट

Chhattisgarh RRT News Desk 19 January 2026

post

CG NEWS : न्यायधानी के बहतराई स्टेडियम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत स्कूल बसों की सघन मैकेनिकल जांच और बस स्टाफ के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों की सुरक्षा और स्टाफ के स्वास्थ्य में कई गंभीर खामियां उजागर हुईं।

Advertisement


जिले की 233 स्कूल बसों की जांच में 93 बसें अनफिट पाई गईं। इनमें से 18 बसें बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के चल रही थीं, जबकि 37 बसों में अग्निशमन यंत्र नहीं थे। कई बसों में सीसीटीवी, सुरक्षा जाली और फर्स्ट एड बॉक्स जैसी जरूरी सुविधाओं का भी अभाव था। प्रशासन ने तीन दिनों के भीतर सभी खामियों को दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं, नहीं तो वाहनों की ब्लैकलिस्टिंग और परमिट रद्द करने की चेतावनी दी गई है।


स्वास्थ्य जांच में 233 बस कर्मचारियों में से 26 को शुगर, 21 को उच्च रक्तचाप और 9 को चर्म रोग पाया गया। विशेषज्ञों ने सभी को तत्काल उपचार और नियमित परामर्श की सलाह दी। प्रशासन ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के मापदंडों की अनदेखी पर मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल बसों की तकनीकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और स्कूली बच्चों के सफर को सुरक्षित बनाना है।

You might also like!