CG Sharab Dukan Band : रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को पूरे प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन राज्य की सभी शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। देशी–विदेशी मदिरा, कम्पोजिट, प्रीमियम दुकानें, बार एवं रेस्टोरेंट में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थान या निजी परिसर में शराब पीते पाए जाने पर भी दंडात्मक कार्रवाई होगी।
आबकारी अधिनियम के तहत आदेश
छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 एवं आबकारी नीति वर्ष 2025-26 के अंतर्गत शासन निर्देश की कंडिका 22.1 के अनुसार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
दंतेवाड़ा जिले में सभी दुकानें बंद
जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में 26 जनवरी को निम्न सभी अनुज्ञप्तियां पूर्णतः बंद रहेंगी :
देशी मदिरा दुकान (CS-2)
विदेशी मदिरा दुकान (FL-1)
कम्पोजिट मदिरा दुकान
कम्पोजिट अहाता
एफ.एल.-7 सैनिक कैंटीन
सूरजपुर में भी लागू रहेगा शुष्क दिवस
कलेक्टर एस. जयवर्धन के आदेशानुसार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर जिले में भी एक दिवसीय शुष्क दिवस रहेगा। इस दिन सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। प्रीमियम मदिरा दुकानों से जुड़े अहाते भी बंद रहेंगे। बार एवं रेस्टोरेंट में शराब परोसने की अनुमति नहीं होगी।
प्रशासन सख्त, निगरानी बढ़ेगी
गणतंत्र दिवस को लेकर प्रशासन एवं आबकारी विभाग द्वारा विशेष निगरानी और जांच अभियान चलाया जाएगा। नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।








