CG Suicide : जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुथुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान खेलन बघेल (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि, रात को सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। इसी दौरान खेलन बघेल ने अपने घर में लगे सीलिंग पंखे से फांसी लगा ली।
बताया जा रहा है कि, मृतक रायपुर में एक मेडिकल स्टोर में काम करता था और रविवार को ही अपने गांव कुथुर आया था। आज उसका धान मंडी में टोकन भी कटा हुआ था, इसी कारण वह गांव आया हुआ था।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।








