CG Train : हावड़ा–मुंबई मुख्य रेल लाइन पर स्थित बिलासपुर– झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन परियोजना पर काम किया जा रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर–चांपा सेक्शन के बीच अकलतरा स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। जिसके कारण 30 मार्च से 11 अप्रैल 2026 तक कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है।
रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें
31 मार्च से 11 अप्रैल तक बिलासपुर–रायगढ़ मेमू, रायगढ़–बिलासपुर मेमू, गेवरा रोड–रायपुर मेमू, बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू और बिलासपुर–कोरबा मेमू समेत कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा 30 मार्च से 10 अप्रैल तक रायपुर–कोरबा पैसेंजर और रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर भी रद्द रहेगी।
आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें
31 मार्च से 11 अप्रैल तक गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी।
वहीं झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर से ही प्रारंभ होगी और झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच सेवा रद्द रहेगी।
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कोरबा–रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 31 मार्च से 11 अप्रैल तक कोरबा और बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।








