Breaking
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
छत्तीसगढ़ के किसानों को राहत, खरीफ सीजन के लिए मिला 46,500 टन अतिरिक्त डीएपी

खरीफ सीजन के दौरान छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने राज्य को 46,500 टन अतिरिक्त डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) उर्वरक आवंटित किया है। इससे किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित नहीं होगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों की जरूरतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने त्वरित निर्णय लिया है, जिससे राज्य में डीएपी की उपलब्धता मजबूत होगी।
राज्य सरकार का कहना है कि अतिरिक्त डीएपी मिलने से खरीफ सीजन में उर्वरक की कमी की आशंका काफी हद तक दूर हो जाएगी। साथ ही सभी जिलों में समय पर वितरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं, ताकि किसानों को बिना किसी परेशानी के खाद उपलब्ध हो सके।







