Chhattisgarh Paddy Procurement 2026-27 : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की पूरी तैयारी! 160 लाख टन का रखा गया लक्ष्य, उपार्जन केंद्रों पर मिलेगी माइक्रो एटीएम की सुविधा

Chhattisgarh 12 November 2026 (10)

post

​रायपुर, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश में इस वर्ष 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी, जो 15 जनवरी तक चलेगी। सरकार ने इस सीजन में कुल 160 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस बार खरीदी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिसमें उपार्जन केंद्रों पर माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराना भी शामिल है।

Advertisement

​3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

​सरकार के तय नियमों के अनुसार, इस वर्ष राज्य के 27.50 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। किसान प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान बेच सकेंगे। इस व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए पूरे प्रदेश में कुल 3100 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जहां किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

​धान जाम रोकने के लिए मिलिंग और परिवहन पर कड़ी नजर

​धान खरीदी के दौरान केंद्रों पर जाम की स्थिति और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए इस बार विशेष निगरानी रखी जाएगी। खरीदी के साथ-साथ परिवहन आदेश (DO/TO) जारी किए जाएंगे और 16 जनवरी से धान का उठाव शुरू करने का निर्णय लिया गया है। उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव कर उसे संग्रहण केंद्रों में सुरक्षित रखा जाएगा। सबसे पहले मिलर उपार्जन केंद्रों से धान उठाएंगे, जिसके बाद संग्रहण केंद्रों से कस्टम मिलिंग के लिए ले जाया जाएगा। प्रशासनिक सख्ती और आधुनिक व्यवस्थाओं के चलते इस बार किसानों को भुगतान और तौलाई में पूरी पारदर्शिता मिलने की उम्मीद है।

You might also like!