Breaking
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
- Narayanpur Security: अदनार के जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पुराने मा...
- Road Project: सेरीखेड़ी से सरोना तक बदलेगा सफर, 14.25 किमी सर्विस रोड चौड़ीकर...
- Sukma Relief News: डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने नक्सल पीड़ित परिवारों को दिया सहार...
- Health Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के 110 मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा 56 मरीज
- Chhattisgarh LPG News: e-KYC पूरा नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन पर असर, 6 ल...
- Women Empowerment Chhattisgarh: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से कुसुम की रक्षाब...
- Sports Raipur: राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में पारंपरिक और नवाचारी खेलों की धूम
- Education Chhattisgarh: राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से कहा- लक्ष्य के...
- Sports Chhattisgarh: खेल प्रतिभाओं को सम्मान, 666 खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों को म...
मिशन विधानसभा 2028: बस्तर में भाजपा ने तेज की चुनावी तैयारी, बूथ प्रबंधन पर दिया जोर

Raipur: छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव 2028 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को बस्तर जिला कार्यालय में विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ प्रबंधन को चुनावी सफलता की सबसे अहम कड़ी बताते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन की योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, परीस राम बेसरा, रोहित त्रिवेदी, खीतेश मौर्य, तरुण पाण्डेय, पुरुषोत्तम जोशी, सुखदेव मण्डावी, पीताम्बर कश्यप, विषम ठाकुर, रणवीर सिंह ठाकुर, अनिल बिसाई, दामोदर बघेल, हेमराज कश्यप, चमरूराम यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और आगामी चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विस्तृत चर्चा की गई।







-1783291154007_m.webp)