Breaking

छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई रफ्तार देने की तैयारी, टूरिज्म बोर्ड की 38वीं बैठक में बनी विकास रणनीति

Chhattisgarh RRT News Desk 20 July 2026

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की 38वीं संचालक मंडल बैठक सोमवार को रायपुर स्थित पर्यटन मंडल मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के समग्र विकास, चल रही परियोजनाओं की प्रगति, नई पर्यटन पहलों और आगामी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने की, जबकि पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और प्रबंध संचालक विवेक आचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

बैठक की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधारोपण कार्यक्रम से हुई। इसके बाद पर्यटन अधोसंरचना को मजबूत करने, पर्यटक सुविधाओं का विस्तार, प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास, प्रचार-प्रसार गतिविधियों और पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने जैसे विषयों पर मंथन किया गया। साथ ही पर्यटन को स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था से जोड़ने के उपायों पर भी चर्चा हुई।

संचालक मंडल ने प्रदेश की प्राकृतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और जनजातीय पर्यटन विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने पर सहमति जताई। बैठक में लिए गए निर्णयों के माध्यम से पर्यटन योजनाओं के तेज क्रियान्वयन, स्थानीय समुदाय की भागीदारी बढ़ाने और छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन राज्यों में स्थापित करने की रणनीति तैयार की गई।

You might also like!