Breaking

व्यायाम शिक्षकों की भर्ती जल्द शुरू करने की मांग, वतन चन्द्राकर बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद हो

Chhattisgarh RRT News Desk 20 July 2026

post

आरंग। जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने छत्तीसगढ़ में व्यायाम शिक्षक (पीटीआई) के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों प्रशिक्षित युवा लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जबकि सरकारी स्कूलों में बड़ी संख्या में व्यायाम शिक्षकों के पद खाली होने से शारीरिक शिक्षा और खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

Advertisement

वतन चन्द्राकर ने कहा कि यदि पद स्वीकृत और रिक्त हैं तो सरकार को पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करनी चाहिए। इससे एक ओर योग्य युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर विद्यालयों में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और उभरती खेल प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन मिल सकेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर भर्ती से जुड़ी पोस्ट हटाए जाने पर भी चिंता जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं को अपनी मांग शांतिपूर्ण तरीके से रखने का अधिकार है।

उन्होंने मुख्यमंत्री और संबंधित विभाग से व्यायाम शिक्षकों के सभी रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। उनका कहना है कि प्रत्येक विद्यालय में प्रशिक्षित व्यायाम शिक्षक की नियुक्ति से ही स्वस्थ और खेल-केंद्रित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।

You might also like!