Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
किसान परिवार की बेटी अपर्णा ने बढ़ाया जांजगीर का मान, 'मिस छत्तीसगढ़' में बनीं फर्स्ट रनर-अप

जांजगीर-चांपा। जिले के केरा गांव की रहने वाली अपर्णा आदित्य ने प्रतिष्ठित 'मिस छत्तीसगढ़' ब्यूटी पेजेंट में फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीतकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली अपर्णा की इस उपलब्धि पर गांव और जिले में खुशी का माहौल है।

अपर्णा ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधन भी बड़े सपनों को पूरा करने में बाधा नहीं बनते। उनकी उपलब्धि युवाओं, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।
अपर्णा की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी प्रदेश और देश का नाम रोशन करते हुए नई ऊंचाइयों को हासिल करेंगी।







