Breaking
- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, पर...
- Dussehra Celebration : बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल हुए...
- Police Commemoration Day : छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों क...
- Urban Challenge Fund Conclave: छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेग...
- Pradhan Mantri Awas Yojana in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक प...
- Pradhan Mantri Awas Yojana in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक प...
- SECL के रिटायर्ड कर्मी का मोबाइल हैक कर 1.39 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से फ्ल...
- मायके से नहीं लौटी पत्नी तो फोन पर बोला- 'मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं', और ...
- पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च पाउड...
- Crime News: पुनर्वास केंद्र में रह रहे आत्मसमर्पित नक्सली ने लगाई फांसी, पुलि...
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में चुनावी बिगुल: डिजिटल वोटिंग और नए चेहरों पर दांव; हन्नी बगा, आदित्य भगत सहित इन युवा नेताओं के नामों की चर्चा तेज

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के भीतर संगठनात्मक बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक स्तर तक नई टीम के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इस बार संगठन ने पूरी चुनावी प्रक्रिया को हाईटेक बनाने का निर्णय लिया है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके। चुनावी आहट के साथ ही प्रदेश भर के युवा नेताओं ने अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए मैदानी सक्रियता बढ़ा दी है।

डिजिटल होगा चुनाव, दो चरणों में होगी परख
युवा कांग्रेस इस बार डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सदस्यता अभियान और मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराएगी। संगठन की नई रणनीति के तहत चुनावी प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी:
प्रथम चरण: ऑनलाइन मतदान के जरिए दावेदारों की लोकप्रियता और कार्यकर्ताओं के समर्थन की जांच की जाएगी।
द्वितीय चरण: शीर्ष दावेदारों का वरिष्ठ नेताओं द्वारा इंटरव्यू लिया जाएगा। इसमें उनकी वैचारिक स्पष्टता, सक्रियता और भविष्य की कार्ययोजना को परखा जाएगा।
संगठन ने इस बार सदस्यता शुल्क में भी बढ़ोतरी की है, ताकि पूरी प्रक्रिया को अधिक संसाधनयुक्त बनाया जा सके।
रेस में शामिल चर्चित चेहरे
संगठनात्मक चुनावों की सुगबुगाहट के बीच कई युवा नेताओं के नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आ रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में हन्नी बगा, आदित्य भगत, निखिल कांत साहू, सत्येंद्र चेलक, प्रशांत बोकड़े, हर्षित बघेल और संदीप वोरा जैसे नामों पर चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि इनमें से कई नेताओं को प्रदेश और जिला स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। संगठन का मुख्य फोकस उम्र की सीमा और सक्रियता के आधार पर नए और ऊर्जावान चेहरों को आगे लाने पर है।
सदस्यता अभियान से बढ़ेगी ताकत
चुनावों की औपचारिक घोषणा से पहले पूरे प्रदेश में एक बड़ा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य न केवल चुनाव लड़ना है, बल्कि आने वाले मुख्य चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की एक मजबूत फौज खड़ी करना भी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि डिजिटल प्रणाली और कड़ी चयन प्रक्रिया के कारण इस बार का मुकाबला पहले की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धी और रोचक होगा।







