Breaking
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
- Development News: 260 गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, शिक्षा और बु...
- Kawardha Janmashtami News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राधा-कृष्ण मंदिर में क...
- Raipur Mayor News: महापौर मीनल चौबे पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ...
बस्तर गोंचा महापर्व-2026 का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया गया निमंत्रण, तुपकी चलाकर भगवान जगन्नाथ को दी प्रतीकात्मक सलामी

रायपुर, 11 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शनिवार को उनके निवास कार्यालय में बस्तर गोंचा महापर्व आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर गोंचा महापर्व-2026 में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गोंचा महापर्व की परंपरा का निर्वहन करते हुए तुपकी चलाकर भगवान श्री जगन्नाथ को प्रतीकात्मक सलामी दी। यह परंपरा बस्तर के ऐतिहासिक गोंचा महापर्व का प्रमुख आकर्षण मानी जाती है और वर्षों से धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक रही है।
जगदलपुर में अंडरग्राउंड बिजली व्यवस्था पर जताया आभार
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का जगदलपुर शहर में विद्युत तारों को अंडरग्राउंड करने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस पहल से शहर में बिजली संबंधी समस्याओं में कमी आई है और भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान विद्युत तारों से होने वाली बाधाएं भी दूर हो गई हैं, जिससे यात्रा का संचालन अधिक सुचारु हो सकेगा।
619 वर्ष पुरानी परंपरा का निर्वहन
360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने बताया कि समाज अपनी 619 वर्ष पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष 29 जून से 25 जुलाई 2026 तक बस्तर के ऐतिहासिक गोंचा महापर्व का आयोजन कर रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि भगवान श्री 1008 जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा 16 जुलाई को श्री जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर सिरहासार भवन (जनकपुरी) पहुंचेगी, जहां महाप्रभु विराजमान होंगे।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण सिंह देव, महापर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष मुक्तेश पाण्डे सहित समिति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।







