Breaking
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
- Narayanpur Security: अदनार के जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पुराने मा...
- Road Project: सेरीखेड़ी से सरोना तक बदलेगा सफर, 14.25 किमी सर्विस रोड चौड़ीकर...
- Sukma Relief News: डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने नक्सल पीड़ित परिवारों को दिया सहार...
- Health Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के 110 मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा 56 मरीज
- Chhattisgarh LPG News: e-KYC पूरा नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन पर असर, 6 ल...
- Women Empowerment Chhattisgarh: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से कुसुम की रक्षाब...
- Sports Raipur: राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में पारंपरिक और नवाचारी खेलों की धूम
- Education Chhattisgarh: राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से कहा- लक्ष्य के...
- Sports Chhattisgarh: खेल प्रतिभाओं को सम्मान, 666 खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों को म...
Dinesh Karthik : दिनेश कार्तिक के घर आई नन्ही मेहमान, पत्नी दीपिका पल्लीकल ने बेटी को दिया जन्म

Dinesh Karthik : भारत के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की पत्नी स्टार स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी इस स्टार कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की।

सोशल मीडिया पर साझा की खुशी
कार्तिक और दीपिका ने पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा- दिल में दुआएं और शब्दों से परे शुक्रिया के साथ, हम खुशी-खुशी अपनी प्यारी बच्ची का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। कबीर और जियान अपनी छोटी बहन को इंट्रोड्यूस करने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
दिनेश कार्तिक ने अपनी नन्ही परी का नाम 'राहा' (Raaha) रखा है। बता दें कि कार्तिक और दीपिका के पहले से दो जुड़वां बेटे हैं, जिनका नाम जियान और कबीर है। जियान और कबीर का जन्म 28 अक्टूबर 2021 को हुआ था। अब राहा के आने से यह परिवार पूरा हो गया है।
दिनेश कार्तिक ने अपनी पहली पत्नी से तलाक के बाद साल 2015 में दीपिका से शादी की थी। दीपिका एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्क्वैश खिलाड़ी हैं।







