Breaking

छत्तीसगढ़ के प्रणेता डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि: किरण सिंहदेव और सुनील सोनी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा स्थल पर उमड़ा जनसैलाब

Chhattisgarh RRT News Desk 22 February 2026

post

रायपुर: पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की परिकल्पना को धरातल पर लाने वाले महान सेनानी और प्रथम दृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर आज राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रायपुर के जी.ई. मार्ग स्थित नवीन मार्केट परिसर (फूल चौक के पास) में स्थापित उनकी प्रतिमा स्थल पर विशेष पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement

यह कार्यक्रम रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग और जोन-4 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जहाँ समाज के हर वर्ग ने पहुँचकर छत्तीसगढ़िया अस्मिता के प्रतीक डॉ. बघेल को नमन किया।

प्रमुख हस्तियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव और रायपुर दक्षिण के विधायक श्री सुनील सोनी शामिल हुए।

किरण सिंहदेव ने डॉ. बघेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा और अधिकारों की अलख जगाई थी।

सुनील सोनी ने उनके बताए आदर्शों को राज्य की उन्नति के लिए प्रेरणादायक बताया।

नगर निगम और जनभागीदारी

नगर निगम के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी और राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित जनसमूह ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर डॉ. खूबचंद बघेल के नारों और उनके छत्तीसगढ़ प्रेम को याद किया।

You might also like!