Breaking

दुर्ग में बड़ा खुलासा: भाजपा नेता के खेत में लहलहा रही थी अफीम की फसल! सरपंच की शिकायत पर पुलिस की बड़ी रेड

Chhattisgarh RRT News Desk 06 March 2026

post

दुर्ग: जिले के धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम समोदा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह अवैध खेती एक स्थानीय भाजपा नेता के खेत में की जा रही थी। ग्राम सरपंच की सजगता और लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने जब खेत में दबिश दी, तो वहां बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे और फूल लहलहाते मिले। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और भाजपा की स्थानीय इकाई बैकफुट पर नजर आ रही है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरपंच को लंबे समय से खेत में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर न केवल फसल को जप्त किया, बल्कि साक्ष्य के तौर पर वीडियो ग्राफी भी कराई है। अफीम की खेती के लिए आवश्यक किसी भी प्रकार के कानूनी दस्तावेज या लाइसेंस संचालक के पास नहीं पाए गए। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि यह अवैध कारोबार कितने समय से चल रहा था और इसके तार किन-किन बड़े तस्करों से जुड़े हुए हैं।

भाजपा नेता के खेत में ड्रग्स की खेती मिलने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार और सत्ताधारी दल पर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने खेत मालिक और संबंधितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी, चाहे वह किसी भी रसूखदार राजनीतिक दल से क्यों न जुड़ा हो। जप्त किए गए पौधों के सैंपल्स को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

You might also like!