Breaking

बारिश बनी मुसीबत, गंगालूर में उफनती नदी पार कर जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण

Chhattisgarh RRT News Desk 06 July 2026

post

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। गंगालूर क्षेत्र में नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों के सामने आवागमन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, चोखनपाल से गंगालूर मार्ग पर कई स्थानों पर पुल और पुलियों का अभाव है। ऐसे में ग्रामीण उफनते नदी-नालों को पार कर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मजबूर हैं। कई लोग मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर के सहारे पानी से लबालब रास्तों को पार कर रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के संपर्क मार्ग भी प्रभावित हुए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने और आवश्यक स्थानों पर पुल-पुलियों के निर्माण की मांग की है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव वाले नदी-नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं और मौसम सामान्य होने तक सतर्कता बरतें। वहीं संबंधित विभाग हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

You might also like!