Breaking
- Fitness News: 60 की उम्र के बाद भी जांघों की मसल्स रखनी हैं मजबूत? रोज कुर्सी...
- Aaj Ka Rashifal 17 October 2026: सूर्य देव का तुला राशि में गोचर और दैनिक राशिफल
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
Gold Silver Price Today : तीन दिन की तेजी के बाद सोना-चांदी हुआ सस्ता

Gold Silver Price Today : नई दिल्ली। तीन दिन की तेजी के बाद सोना-चांदी के दामों में गिरावट आई है। MCX पर सोना करीब 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 10,000 रुपये प्रति किलो तक टूट गई। मुनाफावसूली और कमजोर मांग को गिरावट की वजह माना जा रहा है। हालांकि, सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव अब भी ऊंचे बने हुए हैं।

MCX पर यह रहे ताजा भाव
गुरुवार शाम MCX पर, सोना फ्यूचर 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,243 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी फ्यूचर 3.48 प्रतिशत टूटकर 2,78,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।
16 जनवरी (शुक्रवार) को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना: 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना: 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना: 1,07,710 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी रिकॉर्ड स्तर पर
दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी के भाव में 3,000 रुपये की तेजी दर्ज की गई और यह 2,89,000 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।
वहीं सोना भी लगातार खरीदारी के चलते 1,47,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, यह चांदी का अब तक का सर्वाधिक स्तर है।







