Breaking
- Chaupaty Fire Accident : राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर चौपाटी में लगी भीषण आग,...
- Crime News : डीजे डांस के दौरान दो पक्षों में खूनी झड़प, चाकूबाजी में एक युवक...
- Rajnandgaon Paddy Procurement : राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद...
- Rajnandgaon Paddy Procurement : राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद...
- Rajnandgaon Paddy Procurement : राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद...
- Nursing Skill College in Jashpur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के आरा...
- Chief Minister Vishnu Deo Say : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ मह...
- Janjatiya Gaurav Divas Samaroh : धरमजयगढ़ में राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस क...
- CG News : कांग्रेस के आरोपों पर CM विष्णु देव साय का पलटवार, कहा—आदिवासियों क...
- Governor Birsa Munda Tribute : राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयं...
Governor Birsa Munda Tribute : राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी 'जनजातीय गौरव दिवस' की बधाई

रायपुर, 15 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जनजातीय अस्मिता के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया है। इस अवसर पर लोक भवन में आयोजित एक सादे किंतु गरिमामयी कार्यक्रम में राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाए जाने वाले 'जनजातीय गौरव दिवस' के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों, विशेष रूप से समस्त जनजातीय भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान के लिए जो ऐतिहासिक संघर्ष किया, वह देश के लिए अमूल्य धरोहर है। उनका जीवन हमें सदैव कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोक भवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।







