Breaking
- Chaupaty Fire Accident : राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर चौपाटी में लगी भीषण आग,...
- Crime News : डीजे डांस के दौरान दो पक्षों में खूनी झड़प, चाकूबाजी में एक युवक...
- Rajnandgaon Paddy Procurement : राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद...
- Rajnandgaon Paddy Procurement : राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद...
- Rajnandgaon Paddy Procurement : राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद...
- Nursing Skill College in Jashpur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के आरा...
- Chief Minister Vishnu Deo Say : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ मह...
- Janjatiya Gaurav Divas Samaroh : धरमजयगढ़ में राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस क...
- CG News : कांग्रेस के आरोपों पर CM विष्णु देव साय का पलटवार, कहा—आदिवासियों क...
- Governor Birsa Munda Tribute : राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयं...
Crime News : डीजे डांस के दौरान दो पक्षों में खूनी झड़प, चाकूबाजी में एक युवक की हत्या और तीन गंभीर रूप से घायल

महासमुंद, 15 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां डीजे डांस प्रतियोगिता के दौरान दो पक्षों के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस खूनी झड़प के दौरान एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीजे डांस के दौरान हुआ विवाद
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक की पहचान डेनिल दीवान (उम्र 22 वर्ष) निवासी ग्राम कोमा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डेनिल अपने साथियों के साथ कोल्दा गांव में डीजे डांस देखने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वहां किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच आपस में कहासुनी और विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने गुस्से में आकर दूसरे पक्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में डेनिल दीवान को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना में तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।






_2026112_121444_m.webp)