Breaking
- Chaupaty Fire Accident : राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर चौपाटी में लगी भीषण आग,...
- Crime News : डीजे डांस के दौरान दो पक्षों में खूनी झड़प, चाकूबाजी में एक युवक...
- Rajnandgaon Paddy Procurement : राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद...
- Rajnandgaon Paddy Procurement : राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद...
- Rajnandgaon Paddy Procurement : राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद...
- Nursing Skill College in Jashpur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के आरा...
- Chief Minister Vishnu Deo Say : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ मह...
- Janjatiya Gaurav Divas Samaroh : धरमजयगढ़ में राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस क...
- CG News : कांग्रेस के आरोपों पर CM विष्णु देव साय का पलटवार, कहा—आदिवासियों क...
- Governor Birsa Munda Tribute : राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयं...
Rajnandgaon Paddy Procurement : राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ, कम पैदावार पर भी मिलेगा प्रति एकड़ पूरा बोनस

रायपुर, 15 नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के महाअभियान का आगाज बेहद उमंग, उत्साह और हर्षोल्लास के माहौल में हुआ। जिले के धान उपार्जन केंद्रों में पहले दिन धान खरीदी की शुरुआत की गई, जिसके तहत पहले दिन किसानों को 'टोकन तुंहर हाथ' मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन जारी किए गए। किसान सुबह से ही ट्रैक्टर और अन्य वाहनों में अपना धान लेकर केंद्रों पर पहुंचने लगे।

कम पैदावार पर भी मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
राज्य सरकार के किसान हितैषी महत्वपूर्ण निर्णय से अन्नदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अब निर्धारित अधिकतम मात्रा से कम धान बेचने वाले किसानों को भी प्रति एकड़ के मान से एकसमान 13 हजार 839 रुपए की आदान सहायता राशि (बोनस) प्रदान की जाएगी। यदि कोई किसान प्रति एकड़ निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल से कम मात्रा में भी धान उपार्जन के लिए उपलब्ध कराता है, तब भी उसे इसका पूरा लाभ मिलेगा। सरकार के इस कदम से विशेष रूप से कम उत्पादकता वाले क्षेत्रों, लघु-सीमांत कृषकों और जनजातीय अंचलों के किसान परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
परंपरानुसार हुई धान खरीदी की शुरुआत, नए केंद्रों से बढ़ी सुविधा
- कन्हारपुरी में शुभारंभ: जिले में धान खरीदी का मुख्य शुभारंभ राजनांदगांव विकासखंड के कन्हारपुरी धान उपार्जन केंद्र से हुआ। यहां परंपरानुसार कांटा-बांट की पूजा-अर्चना और माल्यार्पण के बाद धान खरीदी शुरू हुई। महापौर मधुसूदन यादव ने किसानों को पुष्पमाला पहनाकर, गुलाल-तिलक लगाकर उनका स्वागत किया और मुंह मीठा कराया।
- नवीन धान उपार्जन केंद्र: इस वर्ष जिले में नए धान उपार्जन केंद्र खोले गए हैं, जिससे केंद्रों की कुल संख्या बढ़कर 122 हो गई है। खैरझिटी केंद्र में धान बेचने पहुंचे किसान गोविंद सिंह ने बताया कि गांव के पास केंद्र खुलने से उन्हें अब दूर नहीं जाना पड़ता, जिससे उनके समय, श्रम और परिवहन खर्च की बड़ी बचत हुई है।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जिले में कुल 1 लाख 35 हजार 167 किसानों का पंजीयन किया गया है, जो पिछले वर्ष (1 लाख 32,233) की तुलना में अधिक है। जिला प्रशासन द्वारा सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।




