Breaking
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
- Development News: 260 गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, शिक्षा और बु...
- Kawardha Janmashtami News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राधा-कृष्ण मंदिर में क...
- Raipur Mayor News: महापौर मीनल चौबे पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ...
एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में रहा पहले स्थान पर

रायपुर। विशेष एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण सप्ताह के तहत आयोजित विशेष टीकाकरण दिवस पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले ने पूरे छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक बालिकाओं का टीकाकरण कर पहला स्थान हासिल किया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करना है। जिले की इस उपलब्धि को प्रभावी रणनीति, जनजागरूकता और विभागीय समन्वय का परिणाम माना जा रहा है।

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में जिले के 74 विद्यालयों में व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 809 बालिकाओं का ऑनलाइन और 1,100 बालिकाओं का ऑफलाइन पंजीकरण एवं टीकाकरण किया गया। राज्य स्तर से जिले को 3,893 बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य मिला है, जिसकी दिशा में स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्य कर रहा है।
अभियान की सफलता में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग की संयुक्त भूमिका रही। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि टीकाकरण के साथ-साथ बालिकाओं और उनके अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और टीके के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। यह पहल किशोरियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।







