Breaking
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
भारी बारिश से रायपुर-दुर्ग संपर्क प्रभावित, कुम्हारी में जलभराव; SDRF अलर्ट, सिरसा गेट बंद

भिलाई। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब सड़क यातायात पर भी साफ दिखाई देने लगा है। रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के पास चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव होने से यातायात प्रभावित हो गया है। सड़क पर पानी भरने के कारण वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई है और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के बीच सिरसा गेट मार्ग निर्माण कार्य के चलते पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जिससे वैकल्पिक मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है।
वहीं महमरा एनीकेट के ऊपर करीब चार फीट पानी बह रहा है। स्थिति को देखते हुए SDRF की टीम मौके पर तैनात है और लगातार निगरानी रख रही है। लोगों को एनीकेट और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, जलमग्न मार्गों पर वाहन न ले जाएं और मौसम विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।







