Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
Chhattisgarh Sports Revolution: रायपुर के इंडोर स्टेडियम में 'स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल' का धमाका; सीएम साय ने किया शुभारंभ, अब छत्तीसगढ़ के युवा छुएंगे नई ऊंचाइयां

बेंगलुरु: आईपीएल 2026 के बहुप्रतीक्षित उद्घाटन मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में SRH के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन ने कप्तानी पारी खेलते हुए महज 38 गेंदों में 80 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 8 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे किशन ने शुरुआत में लड़खड़ाती हैदराबाद की पारी को न केवल संभाला, बल्कि एक विशाल स्कोर तक पहुँचाया।

मैच की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पक्ष में रही। अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे कीवी तेज गेंदबाज जैकब डफी ने सनसनीखेज गेंदबाजी करते हुए पावरप्ले में ही अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। डफी ने अपने 4 ओवरों के स्पेल में मात्र 22 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। एक समय हैदराबाद का स्कोर 29/3 था, लेकिन ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन (31) के बीच हुई 97 रनों की साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया। अंत में अनिकेत वर्मा ने मात्र 18 गेंदों में 43 रनों की कैमियो पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुँचाया।
जवाब में, 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत भी आक्रामक रही है। खबर लिखे जाने तक आरसीबी ने 5 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर मौजूद हैं और तेजी से रन बटोर रहे हैं। आरसीबी को अब जीत के लिए शेष 15 ओवरों में 135 रनों की दरकार है। चिन्नास्वामी की बैटिंग पैराडाइज पिच पर यह मुकाबला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुँच गया है।







