Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
IND U19 vs SA U19: भारत ने 233 रनों से जीता मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी–आरोन जॉर्ज का शतक

IND U19 vs SA U19: भारतीय अंडर-19 टीम ने तीसरे यूथ वनडे में दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त देते हुए सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 393 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 160 रनों पर सिमट गई। भारत ने यह मैच 233 रनों से जीतकर सीरीज में अपना दबदबा साबित किया।

सलामी जोड़ी का धमाका
टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, लेकिन यह फैसला भारी पड़ गया। भारतीय ओपनर्स वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पहले विकेट के लिए 227 रनों की शानदार साझेदारी कर डाली। टीम इंडिया ने 25.4 ओवर में पहला विकेट गंवाया, तब तक स्कोर 227 रन पहुंच चुका था।
वैभव सूर्यवंशी का यादगार शतक
वैभव सूर्यवंशी ने महज 63 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। यह उनके लिस्ट-ए करियर का दूसरा शतक रहा। उन्होंने 74 गेंदों में 127 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। दूसरी ओर, आरोन जॉर्ज ने 106 गेंदों में 118 रन बनाकर पारी को मजबूती दी। ओपनिंग जोड़ी के टूटने के बाद भी भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी बनाए रखी और अंतिम 148 गेंदों में 166 रन जोड़ दिए।
गेंदबाजों का कहर
393 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। किशन कुमार सिंह ने सिर्फ 4 ओवर में 3 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। मोहम्मद एनान को 2 विकेट मिले, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने भी गेंदबाजी में योगदान देते हुए 2 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट झटका।
सीरीज में क्लीन स्वीप
भारत ने इससे पहले पहला वनडे DLS पद्धति से 25 रनों से जीता था, जबकि दूसरे मुकाबले में 246 रनों का लक्ष्य 24 ओवर में ही हासिल कर लिया था। तीसरे मैच में 233 रनों की ऐतिहासिक जीत के साथ टीम इंडिया ने यूथ वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।







