Breaking

IND vs SL Women T20: भारत ने रचा इतिहास, स्मृति- शेफाली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, श्रीलंका के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर

Sports RRT News Desk 28 December 2025

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की तूफानी पारियों से भारत ने 221 रन ठोके, पारी में लगीं 36 बाउंड्री

post

IND vs SL Women T20: तिरुवनंतपुरम में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 221 रन बनाकर महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने 36 बाउंड्री लगाईं और श्रीलंकाई गेंदबाजी पूरी तरह बेबस नजर आई।

Advertisement


टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया। दोनों ने पावरप्ले में ही टीम का स्कोर 61 रन तक पहुंचा दिया। 10 ओवर में भारत बिना विकेट गंवाए 85 रन बना चुका था।


आखिरी 10 ओवरों में मचा तूफान

पहले 10 ओवरों के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने रफ्तार और तेज कर दी। अंतिम 10 ओवरों में भारत ने 136 रन जोड़ दिए। शेफाली वर्मा ने 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जबकि स्मृति मंधाना ने 34 गेंदों में फिफ्टी जड़ी। दोनों के बीच 162 रनों की शानदार ओपनिंग साझेदारी हुई।


मंधाना और शेफाली का कमाल

स्मृति मंधाना ने 80 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शेफाली वर्मा ने लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक लगाते हुए 79 रन बनाए। यह चौथी बार है जब मंधाना और शेफाली की जोड़ी ने महिला टी20 में 100 से ज्यादा रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की है।


श्रीलंका की गेंदबाजी रही कमजोर

श्रीलंकाई गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा सके। मालशा शहानी को छोड़कर कोई भी गेंदबाज 10 से कम की इकॉनमी से गेंदबाजी नहीं कर पाया।


भारत के टी20 में सबसे बड़े स्कोर:

221 रन – बनाम श्रीलंका

217 रन – बनाम वेस्टइंडीज

210 रन – बनाम इंग्लैंड

201 रन – बनाम यूएई


इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ भारतीय महिला टीम ने अपनी बल्लेबाजी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया और टी20 क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित किया।

You might also like!