Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
IND Vs SA: पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया, कुलदीप ने झटके 4 विकेट

IND Vs SA: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराया। इस जीत के साथ भारत ने 1- 0 से सीरीज में बढ़त बना ली है। मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 350 का लक्ष्य रखा था, जिसे अफ्रीकी टीम हासिल नहीं कर पाई और पूरी टीम 332 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए, वहीं हर्षित राणा ने 3 विकेट अपने नाम किए।
भारत के लिए विराट कोहली ने शतक (135) जड़ा। रोहित शर्मा (57) और केएल राहुल (60) ने अर्धशतक लगाया। रोहित 51 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान राहुल ने भी इस मैच में 60 रन बनाए।







