Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
भारत बना अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन: फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन ठोक रचा इतिहास

India U19 World Cup Champion 2026 : हरारे (जिम्बाब्वे): भारतीय युवा ब्रिगेड ने एक बार फिर दुनिया भर में अपनी बादशाहत कायम की है। जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में खेले गए हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार U19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के महानायक रहे वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।

रिकॉर्ड्स की बारिश
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी फाइनल मैच का सबसे बड़ा स्कोर है। ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने महज 80 गेंदों में 175 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के जड़े। वैभव ने मात्र 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे तेज शतक है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
इंग्लैंड की जुझारू कोशिश, पर जीत रही दूर
412 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। एक समय टीम ने 177 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, कैलब फैल्कनर ने 67 गेंदों में 115 रनों की आतिशी पारी खेलकर मैच में जान फूंकने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सधे हुए प्रदर्शन के आगे पूरी इंग्लिश टीम 311 रनों पर सिमट गई।
छठी बार 'विश्व विजेता' बना भारत
इस जीत के साथ ही भारत ने सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने के अपने ही रिकॉर्ड को और मजबूत कर लिया है।
वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की पारी ने मैच को पूरी तरह इंग्लैंड की पहुंच से बाहर कर दिया। 28 साल से खिताब का इंतजार कर रही इंग्लैंड की टीम एक बार फिर चूक गई।







