Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
IPL 2026 DC vs RCB : बेंगलुरु ने दिल्ली को 9 विकेट से रौंदा, Virat Kohli ने पूरे किए 9000 रन

IPL 2026 DC vs RCB : आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु ने 76 रनों का लक्ष्य महज 6.3 ओवर में हासिल कर लिया और 13.3 ओवर पहले ही मैच खत्म कर दिया। इस जीत के साथ टीम ने टूर्नामेंट में अपनी ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 75 रन पर सिमट गई। पावरप्ले में टीम ने 6 विकेट खोकर मात्र 13 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास का सबसे कम पावरप्ले स्कोर है। भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी के सामने दिल्ली के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए, जबकि जोश हेजलवुड ने भी किफायती स्पेल डाला।
लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की। पडिक्कल ने 13 गेंदों में 34* रन बनाए, जबकि कोहली ने इस मैच में अपना 9000वां आईपीएल रन पूरा कर इतिहास रच दिया। दोनों के बीच नाबाद साझेदारी ने बेंगलुरु को आसान जीत दिलाई।







