Breaking
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
IPL 2026 MS Dhoni Injury: कब होगी धोनी की वापसी? जानें मिस होने वाले मैचों की लिस्ट

IPL 2026 MS Dhoni Injury: नई दिल्ली/चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन का आगाज होने ही वाला है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के चाहने वालों के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) अपनी चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैचों में नजर नहीं आएंगे।

धोनी फिलहाल अपनी इंजरी से उबरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब उनकी वापसी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
पिंडली की चोट ने बढ़ाई चिंता
बीते शनिवार 28 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि धोनी अपनी पिंडली की चोट के कारण फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इस वजह से वह टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों तक मैदान से दूर रह सकते हैं।
कितने मैच मिस करेंगे माही?
शेड्यूल और रिपोर्ट के अनुसार, धोनी सीएसके के लिए शुरुआती 6 मैच मिस कर सकते हैं। चेन्नई अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी।
धोनी इन मुकाबलों में नहीं दिखेंगे
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स 19वें सीजन में अपने अभियान का आगाज 30 मार्च, सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेलकर करेगी। यह मैच गुवाहटी के बारसपारा स्टेडियम में खेला जाएगा।
सीएसके छठा लीग मैच 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में खेलेगी। अगर धोनी इस मैच तक बाहर रहते हैं और सातवें मैच में उनकी टीम में वापसी होती है, तो वह 23 अप्रैल को चेन्नई के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलते हुए दिख सकते हैं।
एमएस धोनी का आईपीएल करियर
एमएस धोनी ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 278 मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 242 पारियों में बैटिंग करते हुए माही ने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 84* रनों का रहा है। पिछले सीजन माही ने 13 पारियों में 196 रन बनाए थे।







