Breaking
- मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के म...
- TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहु...
- Raipur News: नंदनवन का 50 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प, PPP मॉडल पर बनेगा आधु...
- खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग...
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
IPL most sixes : एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम, टॉप-5 लिस्ट

IPL most sixes : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की दुनिया में धमाकेदार शुरुआत 2008 में हुई थी। तब से यह टी20 लीग लगातार रोमांच और रिकॉर्ड्स का केंद्र रही है। इन रिकॉर्ड्स में सबसे खास है। एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड। और इस रिकॉर्ड के मालिक हैं वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल।

गेल ने यह अद्भुत उपलब्धि 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए हासिल की थी। इस सीजन उन्होंने कुल 59 छक्के लगाए और 15 मैचों में 733 रन बनाए। इसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक भी शामिल थे। यह रिकॉर्ड आज तक कायम है।
IPL में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
- क्रिस गेल (59 छक्के, 2012) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए धमाकेदार प्रदर्शन।
- आंद्रे रसेल (52 छक्के, 2019) – कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंचे।
- क्रिस गेल (51 छक्के, 2013) – इस सीजन में एक ही मैच में 17 छक्के और 175 रन की पारी खेली, जो IPL की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी में से एक है।
- जोस बटलर (45 छक्के, 2022) – राजस्थान रॉयल्स के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी।
- क्रिस गेल (44 छक्के, 2011) – आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन।
IPL के हर सीजन में नए खिलाड़ी आए हैं, लेकिन क्रिस गेल का यह रिकॉर्ड अभी तक अटूट बना हुआ है और इसे तोड़ना आसान नहीं है।







