Breaking
- Chhattisgarh Weather Update: त्योहारी सीजन में मौसम का बड़ा उलटफेर, 27 अक्टूब...
- Railway Traffic Alteration: झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण...
- Raipur Principal FIR: रायपुर के स्कूल में अनुशासन के नाम पर चौथी कक्षा के छात...
- Road Accident: छत्तीसगढ़ के केशकाल घाटी में पेड़ से टकराई बोलेरो, सेना के जवा...
- Chhattisgarh Hockey League 2026: युवराज वाल्मीकि की हैट्रिक से चक्रधर चैंपियं...
- Balodabazar Rural Development: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल से बल...
- Bharatmala Project Jashpur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर म...
- State School Sports Competition 2026: अंबिकापुर में 26वीं राज्यस्तरीय शालेय क...
- Chief Secretaries Conference Preparation: मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन क...
- President Murmu in Bastar Dussehra: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशह...
बड़ी डकैती: प्राइम लोकेशन पर ज्वेलरी शॉप से 1 करोड़ के जेवरात पार, सोता रहा गार्ड

RRT News- Raipur छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक प्राइम लोकेशन पर स्थित ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए करीब 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई इस घटना में चोरों ने शोरूम का लगभग पूरा कीमती स्टॉक साफ कर दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि दुकान की सुरक्षा के लिए तैनात चौकीदार गहरी नींद में सोता रहा और उसे इतनी बड़ी चोरी की भनक तक नहीं लगी।

वारदात का खुलासा सोमवार सुबह हुआ जब दुकानदार ने शोरूम खोला और वहां का नजारा देखकर दंग रह गया। चोरों ने बड़ी ही सफाई से दुकान में प्रवेश किया और तिजोरियों व डिस्प्ले में रखे करोड़ों के गहने समेट कर रफूचक्कर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और स्वयं पुलिस कमिश्नर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में यह पेशेवर गिरोह की करतूत लग रही है, जिसे शोरूम के सुरक्षा इंतजामों की पहले से जानकारी थी।
पुलिस ने शोरूम और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। चौकीदार की भूमिका को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है और उससे पूछताछ जारी है। रायपुर के सबसे व्यस्त और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई इस वारदात ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने शहर के सभी नाकों पर घेराबंदी कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।







