Khairagarh Wetlands Ramsar List : रामसर सूची की दौड़ में खैरागढ़ के छिंदारी और पैलीमेटा जलाशय, 2030 तक अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का लक्ष्य

Chhattisgarh 19 November 2026 (8)

post

खैरागढ़, 19 नवंबर 2026। ​छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के छिंदारी, रूसे और पैलीमेटा जलाशय अब अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 2030 तक प्रदेश की 20 प्रमुख आर्द्रभूमियों (वेटलैंड्स) को अंतरराष्ट्रीय रामसर सूची (Ramsar List) में शामिल कराने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है, जिसमें खैरागढ़ के छिंदारी और पैलीमेटा जलाशय भी प्रमुखता से शामिल हैं। इन जलाशयों में समृद्ध जैव विविधता, जलीय वनस्पतियों और स्थानीय के साथ-साथ प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी इन्हें पारिस्थितिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण बनाती है। हालांकि, रामसर साइट का दर्जा पाने के लिए इन जलाशयों को निर्धारित अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरना होगा।

Advertisement

 प्रदेश में 11,264 वेटलैंड्स चिन्हित, संरक्षण पर जोर

​प्रदेशभर में कुल 11,264 आर्द्रभूमियों की पहचान किए जाने की जानकारी सामने आई है।

  • ​इन जलस्रोतों के संरक्षण, वास्तविक स्थिति के सत्यापन और सीमांकन (डिमार्केशन) का मामला सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) तक भी पहुंचा है।
  • ​प्रदेश के 100 से अधिक तालाबों और जलस्रोतों पर अवैध कब्जे व अतिक्रमण की शिकायतें एनजीटी के समक्ष रखी गई हैं। ऐसे में जलाशयों को अतिक्रमण मुक्त रखने और उनकी वास्तविक सीमाएं तय करने को लेकर प्रशासनिक जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

You might also like!