Kisan Tuhar Token App Paddy Procurement : घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय में मिली बड़ी सुविधा, 'किसान तुहर टोकन' ऐप से आसान हुई खरीदी प्रक्रिया

Chhattisgarh 19 November 2026 (9)

post

रायपुर, 19 नवंबर 2026। ​छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी व्यवस्था में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। शासन की इसी पहल के तहत शुरू किया गया ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप किसानों के लिए बड़ी सहूलियत साबित हो रहा है। अब किसानों को धान बेचने के लिए टोकन लेने के वास्ते उपार्जन केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। वे अपने मोबाइल से घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर तय केंद्रों पर आसानी से अपनी धान बेच पा रहे हैं।

Advertisement

​ किसानों के अनुभव: समय और श्रम की बचत

​डिजिटल व्यवस्था से किसानों को मिल रही राहत के कई उदाहरण सामने आए हैं:

  • ​पेंड्रा (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही): पेंड्रा के किसान श्री कौशल कुमार ने ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप के जरिए घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया और पेंड्रा धान खरीदी केंद्र पहुंचकर 14 क्विंटल 40 किलोग्राम धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन से उनका समय बचा और पूरी प्रक्रिया काफी आसान हो गई।
  • ​मरवाही: मरवाही के किसान श्री राजेश यादव ने भी मोबाइल से ऑनलाइन टोकन लेकर मरवाही धान उपार्जन केंद्र में 82 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने बताया कि घर बैठे टोकन मिलने से समय की बचत हुई और खरीदी केंद्र में धान विक्रय की प्रक्रिया सुगम रही।

​दोनों किसानों ने इस सुविधाजनक व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

​ पारदर्शी और सरल धान खरीदी की दिशा में कदम

​राज्य सरकार द्वारा धान उपार्जन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-अनुकूल बनाने के लिए तकनीक आधारित सुविधाओं को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप से जहां एक ओर किसानों की भागदौड़ कम हुई है, वहीं दूसरी ओर खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में भी मदद मिल रही है।

You might also like!