Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
बीसीसीआई के निर्देश पर KKR ने Mustafizur Rahman को किया रिलीज, 9.20 करोड़ की डील टूटी

Mustafizur Rahman : कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक यह फैसला बीसीसीआई के निर्देश के बाद लिया गया है। केकेआर ने मुस्तफिजुर को आईपीएल ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था, लेकिन अब यह डील रद्द कर दी गई है।

दरअसल, बांग्लादेश में हाल ही में दो हिंदू युवकों की हत्या की घटना सामने आने के बाद माहौल काफी संवेदनशील हो गया था। इसके बाद आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को शामिल किए जाने को लेकर केकेआर को सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। इसी विवाद के बीच केकेआर का यह फैसला सामने आया है।
हालांकि फ्रेंचाइजी या बीसीसीआई की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि मौजूदा हालात और बढ़ते दबाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने से केकेआर के टीम संयोजन और आगामी रणनीति पर भी असर पड़ सकता है।







