Breaking

तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार


post


Advertisement

रायपुर।

तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 

 15.03.2026 को प्रार्थी निवासी इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, डी.डी. नगर, रायपुर द्वारा थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 15.03.2026 की रात्रि लगभग 09.00 बजे वह अपने भाई एवं अन्य दोस्तों के साथ घर में बैठकर टीवी में हल्की तेज आवाज में गाने चला रहे थे। रात्रि करीब 10.30 बजे से 11.00 बजे के मध्य प्रार्थी के घर के दरवाजे को किसी के द्वारा जोर-जोर से पीटा गया। दो बार दरवाजा पीटने के बाद तीसरी बार दरवाजे को लात मारकर सी-ब्लॉक के कुछ लोग जबरदस्ती घर के अंदर प्रवेश कर गए। घर के अंदर घुसते ही उनके द्वारा तेज आवाज में टीवी क्यों चला रहे हो कहते हुए प्रार्थी, उसके भाई एवं दोस्तों के साथ अश्लील गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी तथा घर में रखे टीवी को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी दौरान जबरदस्ती घर में प्रवेश करने वाले लोगों में से एक आरोपी द्वारा प्रार्थी के भाई आर्यन ठावरे को बाएं कान के पास ब्लेड से वार कर चोट पहुंचाई गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डी.डी. नगर, रायपुर में आरोपियों के विरुद्ध  धारा 331(5), 296, 115(2), 351(3), 324(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके भाई एवं अन्य उपस्थित दोस्तों से विस्तृत पूछताछ की गई तथा आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। सीसीटीवी फुटेज देख टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर आरोपियों के संभावित स्थानों पर लगातार रेड कार्यवाही की गई।


पुलिस टीम की तत्पर कार्यवाही के फलस्वरूप प्रकरण में संलिप्त आरोपी कुबेर प्रसाद वर्मा, चंदन गुप्ता एवं विष्णु प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की गई। 


*गिरफ्तार आरोपी*


*01. कुबेर प्रसाद वर्मा पिता स्व. मोती लाल वर्मा उम्र 40 साल निवासी इंद्रप्रस्थ फेस 02 सी/206 थाना डी.डी.नगर रायपुर।* 

 

*02. चंदन गुप्ता पिता स्व. सरजू लाल गुप्ता उम्र 33 साल निवासी इंद्रप्रस्थ फेस 02 ईडब्ल्यूएस ई/608 थाना डी.डी.नगर रायपुर।*  


*03. विष्णु प्रसाद वर्मा पिता माखन लाल वर्मा उम्र 43 साल निवासी इंद्रप्रस्थ फेस 02 एलआईजी सी/310 थाना डी.डी.नगर रायपुर।*

You might also like!