Breaking

CG Crime : महासमुंद में 77 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के दो तस्कर गिरफ्तार, 48.95 लाख का माल जब्त

Crime 18 November 2026 (6)

post

महासमुंद, 18 नवंबर 2026। ​छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और सिंघोड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर कार्रवाई करते हुए एक मालवाहक आयशर माजदा ट्रक से 77.620 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में महाराष्ट्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, और जब्त गांजे, ट्रक व मोबाइल फोन सहित कुल 48 लाख 95 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

Advertisement

​ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि एक गेरुआ रंग के आयशर माजदा प्रो 3019 ट्रक (क्रमांक MH 45 AE 9708) में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ होते हुए तस्कर ले जाए जा रहे हैं।

​सूचना को गंभीरता से लेते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने एनएच-53 (NH-53) पर ग्राम रेहटीखोल के पास सघन नाकेबंदी की। कुछ देर बाद जब बताए गए हुलिए का संदिग्ध ट्रक वहां पहुंचा, तो पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। ट्रक के डाले की तलाशी लेने पर वहां रखी तीन बोरियों से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया।

​ पूछताछ और गिरफ्तारी

​पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे इस अवैध मादक पदार्थ को ओडिशा के सोनपुर जिले से लोड कर महाराष्ट्र के शोलापुर जिले की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की सुरागसाजी की जा रही है।

You might also like!