Breaking
- Chhattisgarh Weather Update: त्योहारी सीजन में मौसम का बड़ा उलटफेर, 27 अक्टूब...
- Railway Traffic Alteration: झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण...
- Raipur Principal FIR: रायपुर के स्कूल में अनुशासन के नाम पर चौथी कक्षा के छात...
- Road Accident: छत्तीसगढ़ के केशकाल घाटी में पेड़ से टकराई बोलेरो, सेना के जवा...
- Chhattisgarh Hockey League 2026: युवराज वाल्मीकि की हैट्रिक से चक्रधर चैंपियं...
- Balodabazar Rural Development: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल से बल...
- Bharatmala Project Jashpur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर म...
- State School Sports Competition 2026: अंबिकापुर में 26वीं राज्यस्तरीय शालेय क...
- Chief Secretaries Conference Preparation: मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन क...
- President Murmu in Bastar Dussehra: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशह...
जल भराव पर महापौर की सख्त चेतावनी, जोन अधिकारियों की जवाबदेही तय

NV News- रायपुर नगर निगम ने मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। महापौर मीनल चौबे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि बारिश के दौरान कहीं भी जल भराव की स्थिति निर्मित होती है, तो इसके लिए संबंधित जोन कमिश्नर और जोन स्वास्थ्य अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी नालों की सफाई का कार्य पूरी गंभीरता से किया जाए और जल निकासी के मार्ग में आने वाले किसी भी अवरोध या पाटों को तत्काल हटाया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।

सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने रेलवे क्षेत्र से सटे नालों की सफाई पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने जोन अधिकारियों को रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा है ताकि रेलवे बस्तियों में जल भराव न हो। इसके साथ ही उन्होंने सभी जोनों में बैठक आयोजित कर माइक्रो-प्लानिंग के तहत सफाई कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन उपकरणों के निरीक्षण और उनकी तत्काल मरम्मत करने की हिदायत भी अधिकारियों को दी गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर ने शहर के 200 से अधिक बड़े नालों की सफाई के दूसरे चरण को गति देने का निर्देश दिया है। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित किया है कि अगले 10 दिनों के भीतर नाला सफाई का दूसरा चरण अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए। बैठक में यह भी तय किया गया कि सफाई कार्य में बाधा बनने वाले अवैध निर्माणों और पाटों को जोन अधिकारी बिना किसी देरी के तोड़ने की कार्रवाई करें। इस दौरान अपर आयुक्त और विभिन्न जोनों के अध्यक्षों की उपस्थिति में शहर को जल भराव मुक्त रखने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।







