Breaking
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
रायपुर में 11 जुलाई को होगा भव्य कवि सम्मेलन 'मिट्टी के बेटे', डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जुटेंगे देशभर के कवि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में 11 जुलाई को भव्य काव्य महोत्सव 'मिट्टी के बेटे' का आयोजन किया जाएगा। दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रात 8:30 बजे से शुरू होने वाले इस कवि सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का मार्गदर्शन उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे, जबकि संयोजक राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे हैं।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रनिष्ठ जीवन, अखंड भारत के विचार और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को कविता के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। काव्य महोत्सव में देश के ख्यातिप्राप्त कवि शशिकांत यादव, राम भदावर और अमित शर्मा सहित छत्तीसगढ़ के कई प्रतिष्ठित कवि अपनी ओजपूर्ण एवं राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण रचनाओं का पाठ करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, साहित्यकार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रवेश केवल एंट्री पास के माध्यम से होगा, जिसे निर्धारित केंद्रों से प्राप्त किया जा सकेगा।







