Breaking
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
'मिट्टी के बेटे' विराट काव्य महोत्सव के एंट्री पास उपलब्ध, आयोजकों ने साहित्य प्रेमियों से की शामिल होने की अपील

रायपुर। पूज्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले 'मिट्टी के बेटे' विराट काव्य महोत्सव के लिए एंट्री पास उपलब्ध करा दिए गए हैं। आयोजकों ने साहित्य प्रेमियों और आम नागरिकों से समय रहते अपना प्रवेश पास प्राप्त कर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में प्रवेश केवल एंट्री पास के माध्यम से ही मिलेगा। इच्छुक नागरिक 9617313000 और 6266965407 पर संपर्क कर पास प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा शर्मा फिटनेस सेंटर (संतोषी नगर) तथा अनंत आयरन एंड स्टील (भाटागांव चौक) से भी प्रवेश पास उपलब्ध हैं।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित यह विराट काव्य महोत्सव 11 जुलाई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में देश और प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कवि राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों पर आधारित अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक वीरेंद्र दुबे ने अधिक से अधिक लोगों से इस भव्य साहित्यिक आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है। आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9425294444 और 9302681568 पर संपर्क किया जा सकता है।







